विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर आज से मॉरीशस और यूएई की यात्रा पर रहेंगे

0
78
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 04 से 10 जनवरी तक फ्रांस और लक्ज़मबर्ग की सरकारी यात्रा पर रहेंगे

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज से मॉरीशस और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर रहेंगे। अपनी यात्रा के पहले चरण में, डॉ. जयशंकर मॉरीशस में 9वें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान, विदेश मंत्री मॉरीशस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। वे सम्मेलन में मुख्य भाषण भी देंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके अलावा विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अन्य प्रतिभागी देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधियों से बातचीत भी करेंगे। यह यात्रा भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति, विजन महासागर और वैश्विक दक्षिण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, विदेश मंत्री इस महीने की 11 से 12 तारीख तक संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग की समीक्षा और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here