विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इक्वाडोर की विदेश मंत्री से मुलाकात की

0
86
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इक्वाडोर की विदेश मंत्री से मुलाकात की
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज इक्वाडोर के विदेश मंत्री गैब्रिएला सॉमरफेल्ड से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार,कृषि तथा क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। इक्वाडोर की विदेश मामलों और मानव गतिशीलता मंत्री और तीन दिवसीय यात्रा पर आज भारत पहुंची हैं। उनकी यात्रा का उद्देश्य भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन और अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट गठबंधन(आईबीसीए) में शामिल होने की प्रक्रिया शुरू करने के इक्वाडोर के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इक्वाडोर पहले से ही आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन का सदस्य है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने त्वरित प्रभाव परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए वित्तपोषण पर एक समझौते की घोषणा भी की और कहा कि यह हमारी विकास साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक कदम आगे है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here