विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 5 जुलाई से 10 जुलाई तक कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान का दौरा करेंगे

0
99
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 04 से 10 जनवरी तक फ्रांस और लक्ज़मबर्ग की सरकारी यात्रा पर रहेंगे

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 05 से 10 जुलाई 2026 तक कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इन देशों की यात्रा के दौरान, वे अपने समकक्षों और वहां के नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। एक प्रेस विज्ञप्ति में विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा का मकसद इन चार देशों के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और क्षेत्रीय घटनाक्रम तथा आपसी हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करना होगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति में आगे बताया कि इसके बाद, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 13 जुलाई को न्यूयॉर्क का दौरा करेंगे, जहाँ वे यूएन सुरक्षा परिषद के 2028-29 के कार्यकाल के लिए भारत के आधिकारिक अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद, वह 14-15 जुलाई को ब्रुसेल्स में तीसरी भारत-ईयू व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक में शामिल होंगे और ईयू तथा बेल्जियम के अपने समकक्षों के साथ बातचीत करेंगे।

News Source : Social Media

Image Source : X @DrSJaishankar

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here