वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का 3 दिवसीय भारत दौरा आज से शुरू

0
108
वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का 3 दिवसीय भारत दौरा आज से शुरू

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम आज तीन दिन की राजकीय यात्रा पर बिहार के गया पहुंच रहे हैं। उनके साथ वियतनाम सरकार के कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक मजबूत व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी होगा। वियतनाम राष्ट्रपति आज बाद में नई दिल्ली पहुंचेंगे। कल राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में राष्ट्रपति तो लाम का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। बाद में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति तो लाम के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे। शाम को राष्ट्रपति तो लाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। अन्य भारतीय गणमान्य व्यक्तियों के भी राष्ट्रपति तो लाम से मुलाकात करने की संभावना है। गुरुवार को राष्ट्रपति तो लाम मुंबई का दौरा करेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने बताया कि पिछले महीने वियतनाम के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उनकी यह भारत की पहली यात्रा है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि भारत और वियतनाम के ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंध हैं, जो वर्षों से लगातार गहरे होते जा रहे हैं। राष्ट्रपति तो लाम की यह यात्रा दोनों देशों द्वारा व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की 10वीं वर्षगांठ के विशेष अवसर पर हो रही है। इस मुलाकात से मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिलने और भारत-वियतनाम के बीच सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here