वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी से भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के पोत उदयगिरि और कवरत्ती हुए रवाना

0
90
वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी से भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के पोत उदयगिरि और कवरत्ती हुए रवाना

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस कवरत्ती, पूर्वी बेड़े (एफओसीईएफ) के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल आलोक आनंद के नेतृत्व में, दक्षिण-पूर्व एशिया में आगे की तैनाती के लिए अपनी नौसैनिक यात्रा पूरी कर 24 जून 2026 को वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी से रवाना हुए। एफओसीईएफ ने हो ची मिन्ह सिटी पीपुल्स कमेटी और वियतनामी पीपुल्स नेवी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर समुद्री सहयोग, पेशेवर सहभागिता और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा पर विचार-विमर्श किया। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति हो ची मिन्ह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इस दूरदर्शी नेता की स्थाई विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसमें आईएनएस उदयगिरि व आईएनएस कवरत्ती के कमांडिंग अधिकारियों ने भी भाग लिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंदरगाह प्रवास के दौरान दोनों नौसेनाओं के कर्मियों ने कई पेशेवर संवाद और द्विपक्षीय अभ्यास किए, जिनसे परिचालन अनुभव साझा करने और समुद्री सुरक्षा व सुरक्षित समुद्र के प्रति साझा प्रतिबद्धता को और मजबूती मिली। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आईएनएस कवरत्ती पर एक संयुक्त योग सत्र भी आयोजित किया गया। इस भ्रमण के दौरान आईएनएस उदयगिरि पर वियतनाम में भारत के राजदूत, वियतनाम पीपुल्स नेवी के प्रतिनिधि, राजनयिक समुदाय के सदस्य व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। भारत और वियतनाम के बीच आपसी विश्वास, समान हित और लोगों के निकट संबंधों पर आधारित ‘उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ है। यह बंदरगाह यात्रा भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और महासागरीय क्षेत्र में सुरक्षा व विकास के लिए साझा दृष्टि को दोहराती है तथा क्षेत्रीय मित्र राष्ट्रों के साथ रचनात्मक समुद्री सहयोग व सहभागिता के प्रति भारत की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

News Source : Social Media

Image Source : X @indiannavy

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here