विनायक दामोदर सावरकर का जन्म 28 में 1883 को महाराष्ट्र के मुंबई प्रेसिडेंसी में नासिक के निकट भगोर गांव में हुआ था। मीडिया की माने तो, वह भारत के क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, इतिहासकार और राजनेता व विचारक थे। उनके समर्थक और उन्हें मानने वाले लोग वीर सावरकर के नाम से उन्हें संबोधित करते थे। हिंदू राष्ट्रवाद की राजनीतिक विचारधारा हिंदुत्व को विकसित करने का बहुत बड़ा श्रेय वीर सावरकर को जाता है।
सावरकर वकील, राजनीतिक, कवि, लेखक और नाटककार भी थे। उन्होंने परिवर्तित हिंदुओं को वापस अपने धर्म में लौटने के लिए लगातार प्रयास किया। इसके लिए उन्होंने आंदोलन भी चलाएं। उन्होंने भारत की एक सामूहिक हिंदुत्व पहचान बनाने के लिए हिंदुत्व का शब्द गड़ा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हिंदुत्व आइकन वी डी सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत देश की स्वतंत्रता और अखंडता के प्रति उनके अटूट समर्पण को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, “वीर सावरकर को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि। भारत हमेशा हमारे देश की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए उनकी वीरता और अटूट समर्पण को याद रखेगा। उनका योगदान हमें अपने देश के विकास और समृद्धि के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है। हिंदू महासभा के अग्रणी नेता सावरकर के आदर्श भाजपा के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।”
Tributes to Veer Savarkar on his Punya Tithi. India will forever remember his valiant spirit and unwavering dedication to our nation's freedom and integrity. His contributions inspire us to strive for the development and prosperity of our country.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 26, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने लिखा कि, भारत की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी, ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि! ‘राष्ट्र नायक’ वीर सावरकर का संघर्षमय जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए महान प्रेरणा है।
भारत की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी, 'स्वातंत्र्यवीर' विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि!
'राष्ट्र नायक' वीर सावरकर का संघर्षमय जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए महान प्रेरणा है। pic.twitter.com/Hh9vPwcAId
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 26, 2024
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव ने लिखा कि, देश की स्वतंत्रता के लिए वैश्विक पटल पर वैचारिक ज्योति प्रज्ज्वलित करने वाले मां भारती के सपूत, परम श्रद्धेय स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर जी को पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मातृभूमि के लिए आपका समर्पण अनंतकाल तक युवाओं को सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
देश की स्वतंत्रता के लिए वैश्विक पटल पर वैचारिक ज्योति प्रज्ज्वलित करने वाले मां भारती के सपूत, परम श्रद्धेय स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर जी को पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
मातृभूमि के लिए आपका समर्पण अनंतकाल तक युवाओं को सेवा के लिए प्रेरित करता… pic.twitter.com/qv78xUZZrD
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 26, 2024
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि, माँ भारती के अमर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी, ओजस्वी वक्ता, समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर ‘वीर सावरकर’ जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। मातृभूमि की सेवा में समर्पित आपका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्तंभ है।
माँ भारती के अमर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी, ओजस्वी वक्ता, समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर ‘वीर सावरकर’ जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। मातृभूमि की सेवा में समर्पित आपका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्तंभ है। pic.twitter.com/ojujsD1Fo7
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 26, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



