मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को भारत इनोवेट्स 2026 के लिए आयोजित उद्योग जगत के नेताओं के गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस सम्मेलन में वैश्विक उद्योग जगत के नेताओं और संस्थागत भागीदारों ने भारत के गहन प्रौद्योगिकी और अनुसंधान आधारित नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से भाग लिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत का नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, जो आईआईटी, आईआईएससी और अन्य अग्रणी संस्थानों से लेकर द्वितीय और तृतीय स्तर के शहरों तक की असाधारण प्रतिभाओं द्वारा संचालित है। यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, सेमीकंडक्टर, जलवायु प्रौद्योगिकी, गतिशीलता, स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी और उन्नत विनिर्माण क्षेत्रों की प्रगति में तेजी ला रहा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



