मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राजपूत समाज से जुड़े विषयों और अपेक्षाओं पर बैठक में सार्थक चर्चा हुई। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के हर वर्ग तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि 2 अक्टूबर से ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत करीब 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि योजना में 90 हजार ऐसे परिवार भी शामिल हैं, जिन्हें अब तक किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। बैठक में उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



