शेयर बाजार में पिछले दिनों की रिकॉर्ड बढ़त पर ब्रेक, Sensex 33 अंक टूटा

0
154

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन Sensex और Nifty सपाट ढंग से कारोबार करते हुए बंद हुए। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को Sensex 33.01 (0.05%) अंकों की गिरावट के साथ 65,446.04 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, Nifty महज 9.50 (0.05%) अंकों की मामूली बढ़त के साथ 19,398.50 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिखी। वहीं ऑटो, एफएमसीजी और मीडिया शेयरों में बढ़िया खरीदारी दिखी। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुए थे।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए लेकिन बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पहली बार 300 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में हुई गिरावट की भरपाई ऑटो, एफएमसीजी और आईटी सेक्टर के शेयरों में मजबूती से हुई।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here