मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में आज तड़के भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को विफल कर दिया। खराब मौसम का फायदा उठाकर आतंकियों का एक समूह भारतीय सीमा में दाखिल होने की फिराक में था, लेकिन चौकस जवानों ने संदिग्ध हलचल देखते ही मोर्चा संभालकर घुसपैठ की इस साजिश को नाकाम कर दिया।
आप को बता दे, मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में एक आतंकी के मारे जाने की सूचना है, जबकि अन्य की तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना ने एलओसी पर निगरानी और काउंटर-इंफिल्ट्रेशन ग्रिड को और मजबूत कर दिया है ताकि किसी भी अन्य घुसपैठ की कोशिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



