श्रीलंका को अगले छह महीनों में कम से कम 5 अरब डॉलर की आवश्यकता : प्रधानमंत्री

0
219

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने आज कहा कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए देश को अगले छह महीनों में कम से कम 5 अरब डॉलर की आवश्यकता है। उन्होंने संसद को बताया कि श्रीलंका की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए इस साल अधिक धन की आवश्यकता है। श्री विक्रमसिंघे के पास वित्त मंत्रालय भी हैं। श्री सिंघे ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने श्रीलंका की मदद की लिए भोजन, कृषि और स्वास्थ्य देखभाल के लिए चार करोड़ अस्सी लाख डॉलर देने का आश्वासन दिया है। श्रीलंका 70 से अधिक वर्षों में वर्तमान में अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। आर्थिक संकट से निपटने के लिए श्रीलंका ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ बातचीत की है महामारी, ऊर्जा की बढ़ती कीमतों और कर कटौती से देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here