श्रीलंका से 1 लाख बंदर खरीदेगा चीन, निर्यात का सारा खर्च उठाने को तैयार

0
160

श्रीलंका की आर्थिक स्थिति खराब है। धन के लिए वह हर संभव जो जतन कर सकता है, वह कर रहा है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीलंका की सरकार चीन को 1 लाख बंदर बेचने पर विचार कर रही है। टोक मैकाक बंदरों को बेचकर श्रीलंका खर्च पर लगाम लगाएगा। श्रीलंका के कृषि मंत्री ने यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलंका से चीन एक लाख बंदर खरीदने जा रहा है। 12 अप्रैल को दिए अपने वक्तव्य में श्रीलंका के एग्रीकल्चर मिनिस्टर ने बताया कि श्रीलंका से चीन को भेजे जाने वाले एक लाख बंदरों के मुद्दे पर विचार करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। चीन ने श्रीलंका से वहां के एक हजार चिड़ियाघरों के लिए बंदरों की डिमांड की है।

मीडिया सूत्रों की माने तो, पाकिस्तान के गधों के बाद अब चीन को श्रीलंका के बंदर पसंद आ गए हैं। चीन ने श्रीलंका से 1 लाख बंदर खरीदने की बात की है। हालांकि तीन चरण की बातचीत के बावजूद अभी श्रीलंका की तरफ से इस मसले पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। चीन ने इन बंदरों को पकड़ने और निर्यात करने का खर्च भी खुद उठाने की बात रखी है। वहीं श्रीलंका सरकार में शामिल कई बड़े मंत्री चीन को बंदर दे देने की तरफदारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि श्रीलंका में बंदरों की संख्या काफी बढ़ गई है, जिसकी वजह से खेती को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसलिए चीन को एक लाख बंदर निर्यात कर देने में कोई नुकसान नहीं है। वहीं चीन ने भी दावा किया है कि वह बंदरों को अलग-अलग चिड़ियाघरों में सुरक्षित रखेगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here