संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेहरु प्लेस डाकघर के नए भवन का किया उद्घाटन

0
86
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेहरु प्लेस डाकघर के नए भवन का किया उद्घाटन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नेहरु प्लेस डाकघर के नए भवन का उद्घाटन किया। इसे आधुनिक वास्तुकला, बेहतर ग्राहक संपर्क क्षेत्र और डाक विभाग के आधुनिकीकरण के अनुरूप बनाया गया है। इस अवसर पर संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इंडिया पोस्ट हर साल लगभग सात करोड़ पचास लाख पार्सल और 90 करोड़ डाक वितरित करती है। उन्होंने कहा कि डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों की स्थापना के बाद से डाकघरों से 2 करोड़ 12 लाख पासपोर्ट जारी किए गए हैं। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि चार वर्षों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से 13 करोड़ ग्राहक जुड़ गए हैं और डाकघर बचत बैंक में 23 लाख करोड़ रुपये जमा हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेमासानी ने कहा कि डाक विभाग देश के सबसे भरोसेमंद संस्थानों में से एक है। उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट ने पत्रों और पार्सलों से आगे बढ़कर वित्तीय समावेशन और सशक्तिकरण, सुशासन और नागरिक सेवाओं को सक्षम बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ओटीपी आधारित डिलीवरी और एस.एम.एस ट्रैकिंग की सुविधा शुरू कर दी है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि डाकघर अब बैंकिंग और बचत सुविधाओं सहित कई तरह की सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड को लिंक कर दिया गया है और पासपोर्ट सेवाएं भी डाकघरों में शुरू कर दी गई हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन सभी सेवाओं के एकीकृत होने के बाद, प्रत्येक डाकघर अब जनसेवा केंद्र बन गया है, जिन्हें जन सेवा केंद्र नाम दिया गया है। संचार मंत्रालय ने बताया है कि नए डाकघर में बेहतर पहचान, विशिष्ट दृश्य, बेहतर ग्राहक इंटरफ़ेस और आधुनिक इंटरफ़ेस जैसी सुविधाएं हैं। इस अवसर पर संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेमासानी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित रहे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here