मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज नई दिल्ली में इटली के राजदूत अंतोनियो बार्तोली से भेंट की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि बैठक में दोनों पक्षों ने एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों में भारत-इटली सहयोग मजबूत करने, नवाचार साझेदारी और प्रौद्योगिकी सहयोग पर सार्थक विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की भेंट दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण संबंधों की प्रगति और आपसी विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लियोनार्डो एयरोस्पेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष वसंत माधव से भी भेंट की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



