सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के लिए हर सम्‍भव प्रयास कर रही है : पे‍ट्रोलियम मंत्रालय

0
104
सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के लिए हर सम्‍भव प्रयास कर रही है : पे‍ट्रोलियम मंत्रालय

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पे‍ट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि सरकार देश भर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के लिए हर सम्‍भव प्रयास कर रही है। मंत्रालय ने नागरिकों को घबराहट में पेट्रोल और डीजल खरीदने तथा रसोई गैस की अनावश्‍यक बुकिंग से बचने की सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा कि पेट्रोलियम उत्‍पादों और एलपीजी की निर्बाध उपलब्‍धता सुनिश्‍चित करने के लिए आवश्‍यक कदम उठाए गए हैं। पांच किलोग्राम के सिलेण्‍डर नजदीकी एलपीजी वितरकों के यहां उपलब्‍ध हैं और वैध पहचान पत्र दिखाकर इन्‍हें खरीदे जा सकता है। मंत्रालय ने  कहा कि पांच किलोग्राम के सिलेंडर खरीदने के लिए किसी पते के प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।  पिछले महीने की 23 तारीख से पांच किलोग्राम के पांच लाख 70 हजार सिलेण्‍डरों की बिक्री की गई है। सिलेण्‍डरों की ऑनलाइन बुकिंग में 95 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और कल लगभग 51 लाख घरेलू एलपीजी सिलेण्‍डर वितर‍ित किए गए। मंत्रालय ने लोगों को पीएनजी, बिजली से चलने वाले इंडक्‍शन और कुक टॉप जैसे वैकल्‍पिक साधनों के उपयोग के लिए भी प्रोत्‍साहित किया है। पिछले एक महीने में साढे तीन लाख पीएनजी कनेक्‍शन जोड़े गए हैं और तीन लाख अस्‍सी हजार से अधिक ग्राहकों ने नए पंजीकरण कराए हैं। मंत्रालय ने कहा कि सभी तेल रिफाइनरियां पर्याप्‍त कच्‍चे तेल के भण्‍डार के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय समुद्री व्यापार की निरंतरता सुनिश्चित करते हुए जहाजों की आवाजाही, बंदरगाह संचालन और भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नज़र रख रहा है। मंत्रालय ने बताया कि एलपीजी पोत ग्रीन सानवी कल 46 हजार 650 मीट्रिक टन एलपीजी और 25 नाविकों के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से निकल गए हैं। पश्चिमी फारस की खाड़ी क्षेत्र में कुल 17 भारतीय ध्वज वाले पोत 460 भारतीय नाविक के साथ अब भी मौजूद हैं। मंत्रालय ने बताया कि हवाई सेवाएं बेहतर हो रही हैं और 28 फरवरी से अब तक खाड़ी क्षेत्र से लगभग 6 लाख 75 हजार यात्री स्‍वदेश आ चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि अबू धाबी में हुए हमले में पांच भारतीय नागरिक घायल हो गए, जिनमें से चार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक का इलाज चल रहा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here