सरकार ने किसानों को बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 1 लाख 74 हजार क्विंटल का राष्ट्रीय बीज भंडार किया स्थापित

0
85
सरकार ने किसानों को बीज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 1 लाख 74 हजार क्विंटल का राष्ट्रीय बीज भंडार किया स्थापित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को पर्याप्‍त बीज उपलब्ध कराने के लिए 1 लाख 74 हजार क्विंटल का राष्ट्रीय बीज भंडार स्थापित किया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में खरीफ अभियान 2026 के लिए राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन के दूसरे दिन मीडिया को बताया कि अब तक 9 लाख 76 हजार किसान पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं। किसानों को अब विभिन्न योजनाओं के लाभ के लिए अलग-अलग दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उर्वरक वितरण में पारदर्शिता, कालाबाजारी की रोकथाम तथा किसानों को उचित आपूर्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड का उल्‍लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यों के समन्वय से कृषि ऋण की पहुंच बढ़ाने के लिए बैंकों के साथ जल्द ही चर्चा की जाएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि भारत ने खाद्यान्न उत्पादन में उल्‍लेखनीय सफलता हासिल की है। देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन लगभग 376 करोड़ टन से अधिक हो गया है, जो अब तक का उच्चतम स्तर है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here