सरकार ने सोने के आयात पर 100 किलोग्राम की सीमा तय की

0
72
सरकार ने सोने के आयात पर 100 किलोग्राम की सीमा तय की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने अग्रिम प्राधिकार योजना के अंतर्गत सोने के आयात पर एक सौ किलोग्राम की सीमा तय कर दी है। यह योजना आभूषण निर्यातकों को शून्य शुल्क पर कच्चे माल का आयात करने की अनुमति देती है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा है कि इस योजना के तहत निर्यातक एक बार में अधिकतम एक सौ किलोग्राम सोना ही बिना किसी शुल्‍क के मंगा सकते है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महानिदेशालय ने पहली बार आवेदन करने वालो के लिए विनिर्माण संयंत्रों का भौतिक निरीक्षण अनिवार्य कर दिया है, ताकि उनकी परिचालन स्थिति और क्षमता का पता लगाया जा सके। इसमें यह भी कहा गया है कि दोबारा बिना शुल्‍क सोने के आयात के लिए कंपनी को अपने पिछले टारगेट का कम से कम 50 प्रतिशत निर्यात पूरा करना होगा। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय कार्यलय को हर महीने इसकी रिपोर्ट निदेशालय को सौंपनी होगी। इससे पहले, इस योजना के अंतर्गत सोने के आयात पर कोई सीमा नहीं थी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here