साउथ अभिनेता प्रभास की फिल्म ‘सालार पार्ट 1’ के ट्रेलर से आज उठेगा पर्दा

0
208

साउथ अभिनेता प्रभास स्टारर फिल्म ‘सालार पार्ट 1: सीजफायर’ साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फाइनली ‘सालार पार्ट 1: सीजफायर’ का इंतजार खत्म होने के करीब आ रहा है। दरअसल फिल्म बड़े पर्दे पर आने से बस कुछ ही हफ्ते दूर है। जुलाई में रिलीज हुए फिल्म के टीजर से लोग काफी इंप्रेस हुए थे और अब फ़िल्म के ट्रेलर को लेकर भी हर कोई एक्साइटेड हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दरअसल फिल्म का ट्रेलर आज 1 दिसंबर को शाम 7 बजकर 19 मिनट रिलीज किया जाएगा। प्रभास ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर ट्रेलर रिलीज की डेट और टाइमिंग की अनाउंसमेंट की है।

बता दें कि ‘सालार पार्ट 1’ में केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील और प्रभास ने पहली बार कोलैबोरेट किया है। होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म में प्रभास के अलावा श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू ने अहम रोल प्ले किया है। ये फिल्म 22 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलायलम में रिलीज होगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here