सिंधिया के समर्थन में गरजे सीएम योगी, कहा- हमारा सारथी तो ऐसा ही होना चाहिए जो देश को विकास की ओर ले जाए

0
120
Image source: social media

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सात मई को होना है। प्रचार के आखिरी दिनों में भाजपा जोर-शोर से जुटी हुई है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अशोकनगर जिले के दौरे पर हैं। वे गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में सभा  को संबोधित किया।

जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला मंदिर में विराजमान हुए हैं। राम जन्मभूमि आंदोलन के इतिहास का संघर्ष बहुत पुराना है। राम लला के मंदिर को बनाने के लिए राजमाता पूरे समय अयोध्या आंदोलन से जुड़ी रहीं। देश, समाज और जनता के लिए राजमाता के मन में बहुत वात्सल्य था। वो सचमुच राजमाता थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद से देश में 2014 तक सिर्फ 74 एयरपोट थे, लेकिन पांच साल के अंदर यह आंकड़ा 150 पहुंच गया है। सिंधिया जी ने पीएम मोदी के सपने को साकार कर दिया है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा करेगा। हमारा सारथी तो ऐसा ही होना चाहिए जो देश को विकास की ओर ले जाए।

बता दें कि, सीएम योगी ने कहा कि जब मैं अशोक नगर के इस मंच से बोल रहा हूं मुझे ठीक सामने रामलला का मंच भी दिखाई दे रहा है। राम लला का यह मंच हम सबको प्रभु श्रीराम की लीलाओं से तो जोड़ता ही है, लेकिन हम सबको संत तुलसीदास जी के साथ भी जोड़ता है। जिन्होंने मुगलों के शासनकाल में देश की आजादी के लिए रामलीलाओं की परंपराओं को आगे बढ़ाया था। सीएम योदी ने कहा कि उस समय कुछ लोगों ने तुलसीदास जी से कहा था कि आप भी अकबर से मिल लो, वे आपको अपने नवरत्नों में शामिल करेंगे। तब तुलसीदास जी ने कहा था मैं अकबर को नहीं जानता, मैं किसी राजा को नहीं जानता, मेरा तो एक ही राजा है और वो हैं राम। उस दौर में तुलसीदास जी ने राजा रामचंद्र की जय… का नारा दिया था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here