सीएम यादव एवं केंद्रीय मंत्री सिंधिया ग्वालियर TMZ में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से ‘इन्वेस्टर्स राउंड टेबल मीट एवं रोडशो’ में हुए शामिल

0
78
सीएम यादव एवं केंद्रीय मंत्री सिंधिया ग्वालियर TMZ में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से 'इन्वेस्टर्स राउंड टेबल मीट एवं रोडशो' में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को “ग्वालियर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (TMZ)” में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से मुंबई में आयोजित ‘इन्वेस्टर्स राउंड टेबल मीट एवं रोडशो’ में शामिल हुए। इस अवसर पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक सहयोग तथा मध्यप्रदेश को दूरसंचार विनिर्माण का अग्रणी केंद्र बनाने पर सार्थक संवाद हुआ। साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें कर प्रदेश में उपलब्ध निवेश-अनुकूल वातावरण और औद्योगिक अवसरों पर विस्तृत चर्चा की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मुंबई में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में माननीय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ TMZ (टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन) के लिए निवेशकों से चर्चा की। इस अवसर पर 1,550 करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव ने आगे बताया कि दिल्ली और मुंबई में हुई राउंड टेबल कॉन्फ्रेंसेस के माध्यम से ग्वालियर में स्थापित होने वाले TMZ के लिए अब तक कुल 5,050 करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि TMZ से भारत के डिजिटल और टेलीकॉम सेक्टर को प्रगति और नई गति मिलेगी। यह दूरसंचार उद्योग के लिए आधुनिक अधोसंरचना, सुदृढ़ आपूर्ति श्रृंखला और विश्वस्तरीय विनिर्माण सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here