मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डीडीसी चेयरमैन एपेक्स कमेटी की बैठक में दिल्ली के विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मिशन कायाकल्प के अंतर्गत जिला मजिस्ट्रेटों द्वारा चिन्हित जर्जर सरकारी विद्यालयों के पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने आगामी कांवड़ यात्रा तथा मानसून के दौरान संभावित जलभराव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित विभागों को समन्वित एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम-उदय योजना के अंतर्गत अनधिकृत कॉलोनियों में विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए, ताकि नागरिक 31 अक्टूबर से पूर्व अपना पंजीकरण करा सकें। बैठक में विधायक हरीश खुराना, जितेंद्र महाजन, कुलवंत राणा, अनिल गोयल, अशोक गोयल, सूर्यकांत खत्री, गजेंद्र दराल, पवन शर्मा, नीरज बसोया सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMODelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



