सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लाल डोरा एवं आबादी क्षेत्रों में संचालित स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा की

0
92
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग का पुनर्गठन किया गया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली के लाल डोरा एवं आबादी क्षेत्रों में संचालित स्वामित्व योजना की प्रगति की समीक्षा की। सीएमओ दिल्ली ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि योजना के तहत 48 गांवों को शामिल किया गया है। इनमें से अब तक 30 गांवों का ड्रोन सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और उनके अंतिम प्रॉपर्टी कार्ड तैयार हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि अब तक 12,232 संपत्तियों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। इनमें 8,423 विवाद-मुक्त संपत्तियों के लिए क्यूआर कोड युक्त स्मार्ट पीवीसी प्रॉपर्टी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। डिजिटल संपत्ति अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं तथा रिकॉर्ड को डीओआरआईएस से जोड़ने की प्रक्रिया भी जारी है। सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया गया कि स्वामित्व योजना से दिल्ली के ग्रामीणों को उनकी संपत्तियों का प्रमाणिक डिजिटल रिकॉर्ड मिलेगा। इससे वर्षों से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा और संपत्ति संबंधी सेवाएं अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बनेंगी।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMODelhi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here