मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली की कृषि मंडियों में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ दिल्ली ने बताया कि 193 करोड़ रूपए की लागत से गाजीपुर में बन रहे आधुनिक पोल्ट्री मार्केट का 85% कार्य पूर्ण हो चुका है। इसे दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। आईएफसी गाजीपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त फूल मंडी विकसित की जाएगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि गाजीपुर मंडी में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए 200 मीटर लंबी बाईपास ड्रेनेज पाइपलाइन का कार्य प्रगति पर है। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ दिल्ली ने बताया कि कृषि मंडियां किसानों की उपज, व्यापारियों की आजीविका और दिल्ली के हर परिवार की थाली को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। दिल्ली सरकार इन्हें अधिक आधुनिक, सुव्यवस्थित और सक्षम बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMODelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



