मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को हिमाचल बायोडायवर्सिटी स्टेकहोल्डर-लेड कंजर्वेशन यूनिफाइड योजना (हाइबिस्कस) का शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने बताया कि यह योजना स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र की पुनर्बहाली तथा जैविक संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे योजना की प्रमुख विशेषताएँ भी बताई। उन्होंने बताया कि इस योजना से स्थानीय समुदायों को जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों का सक्रिय भागीदार बनाया जाएगा। सीएम सुक्खू ने बताया कि राज्यव्यापी क्रियान्वयन के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा वन विभाग को दो करोड़ रुपये की राशि जारी की गई। साथ ही उन्होंने आगे बताया कि इस योजना से राज्य के लगभग दो लाख किसान तथा 10,000 सामुदायिक समूह प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। इस योजना से जैव विविधता संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण समुदायों के लिए सतत आजीविका के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि इस योजना से जियो-टैग्ड फोटो, मैदानी निरीक्षण तथा ऑनलाइन डैशबोर्ड के माध्यम से डिजिटल निगरानी की जाएगी, जिससे पारदर्शिता, जवाबदेही तथा प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से स्थानीय जैविक संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ जनभागीदारी आधारित विकास मॉडल को भी सुदृढ़ किया जाएगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



