मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नव-नियुक्त प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि को आज नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक लॉन्स में ‘गार्ड ऑफ़ ऑनर’ दिया गया। उन्होंने राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने कहा कि नवाचार के समावेश से सैन्य क्षमताओं के विकास में तेज़ी आएगी। उन्होंने आज कहा कि सशस्त्र बलों, उद्योग, शिक्षा जगत, स्टार्टअप और अनुसंधान तंत्र के बीच तालमेल से आधुनिकीकरण को बल मिलेगा। जनरल सुब्रमणि ने कहा कि सशस्त्र बलों ने लगातार अपनी पेशेवर दक्षता और अभियानों को निष्कर्ष तक पहुंचाने में अपनी कुशलता का प्रदर्शन किया है और वे राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



