सीबीएसई ने मूल्यांकनकर्ताओं को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर गोपनीय जानकारी साझा करने पर होगी कार्रवाई

0
71
सीबीएसई ने मूल्यांकनकर्ताओं को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर गोपनीय जानकारी साझा करने पर होगी कार्रवाई

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकनकर्ताओं को इंटरनेट मीडिया पर गोपनीय जानकारी साझा करने के लिए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा-बोर्ड के संज्ञान में आया है कि 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल कुछ व्यक्ति इंटरनेट मीडिया पर टिप्पणियां कर रहे हैं, राय व्यक्त कर रहे हैं और अनुभव साझा कर रहे हैं। इनमें से कई पोस्ट भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। उनसे संबंधित पक्षों के बीच भ्रम पैदा हो सकता है एवं अफवाहें भी फैल सकती हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया गोपनीय होती है तथा उस पर सख्त नियम लागू होते हैं। सार्वजनिक मंचों पर मूल्यांकन से संबंधित किसी भी भ्रामक जानकारी, अनुभव या राय साझा करना बिल्कुल निषिद्ध है। इंटरनेट मीडिया पर अफवाहें फैलाने या तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का कोई भी प्रयास पेशेवर आचरण का उल्लंघन है और इसके लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। शिक्षकों को संयम बरतने और परीक्षा प्रणाली की शुचिता बनाए रखने की सलाह दी जाती है। बोर्ड सभी मूल्यांकनकर्ताओं से अपने कर्तव्य निर्वहन में गोपनीयता, गरिमा एवं पेशेवर अंदाज बनाये रखने की अपेक्षा करता है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here