सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई होंगी ‘भारतीय प्रेस परिषद’की अध्यक्ष

0
226

सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज, जस्टिस (सेवानिवृत्त) रंजना देसाई को ‘भारतीय प्रेस परिषद’का नया चेयरपर्सन चुना गया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पद पर वह जस्टिस (सेवानिवृत्त) सीके प्रसाद की जगह लेंगी, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद नवंबर 2021 में यह पद छोड़ दिया था, तब से पीसीआई चेयरमैन की सीट खाली थी। सूत्रों के अनुसार, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य प्रकाश दुबे की एक समिति ने मंगलवार को आयोजित एक मीटिंग में पीसीआई अध्यक्ष के रूप में जस्टिस (सेवानिवृत्त) रंजना देसाई की नियुक्ति को मंजूरी दी। इस बारे में जल्द ही एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।

ज्ञात हो कि जस्टिस (सेवानिवृत्त) रंजना देसाई का जन्म 30 अक्टूबर 1949 को हुआ था। उन्होंने 1970 में एल्फिंस्टन कॉलेज मुंबई से कला में स्नातक और 1973 में गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई से कानून में स्नातक की पढ़ाई की है। वह सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रही हैं। 13 सितंबर 2011 को वे इस पद पर नियुक्त हुई थीं। इसके अलावा 72 वर्षीय न्यायमूर्ति देसाई बंबई उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश हैं। उन्होंने हाल ही में जम्मू कश्मीर परिसीमन आयोग की अध्यक्षता की है, जिसका गठन केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन करने के लिए किया गया था। पूर्व में वह महाराष्ट्र राज्य के लिए सरकारी वकील और बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here