सेबी ने एनएसई के बहुप्रतीक्षित आईपीओ के लिए एनओसी प्रदान किया

0
63
सेबी ने एनएसई के बहुप्रतीक्षित आईपीओ के लिए एनओसी प्रदान किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के बहुप्रतीक्षित इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग(आईपीओ) के लिए एनओसी प्रदान कर दिया है। इससे कई वर्षों से लिस्टिंग में देरी का कारण बनी एक महत्वपूर्ण नियामक बाधा दूर हो गई है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस निर्णय का स्वागत करते हुए एनएसई के अध्यक्ष श्रीनिवास इंजेती ने कहा कि एक्सचेंज को अपने आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी पाकर प्रसन्‍नता हुई है। उन्‍होंने इसे एनएसई के विकास पथ में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह मंजूरी सभी हितधारकों के लिए मूल्य सृजन के एक नए चरण की शुरुआत है और भारतीय अर्थव्यवस्था के एक अभिन्न स्तंभ और देश के पूंजी बाजारों की आधारशिला के रूप में एनएसई की भूमिका में विश्वास को मजबूत करती है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here