आज का इतिहास हम सबके लिये खास अहमियत रखता है। आईये जानते हैं आज के दिन देश दुनिया में क्या घटित हुआ था। और किसका आज ही के दिन जन्म हुआ था। बता दें कि, मार्च 1949 का दिन सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज है। राजनीतिक कार्यकर्ता, महिला अधिकारों की समर्थक, स्वतंत्रता सेनानी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष सरोजिनी नायडू को उनकी प्रभावी वाणी और ओजपूर्ण लेखनी के कारण ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ कहा गया।
जानकारी के अनुसार, 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में जन्मीं सरोजिनी के पिता अघोरेनाथ चट्टोपाध्याय हैदराबाद के निजाम कॉलेज में प्रिंसिपल थे। सरोजिनी ने यूनिवर्सिटी आफ मद्रास के अलावा लंदन के किंग्स कॉलेज और उसके बाद कैंब्रिज के गिरटन कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने देश की आजादी के संघर्ष में शिरकत की और आजादी के बाद उन्हें यूनाइटेड प्राविंसेज (वर्तमान में उत्तर प्रदेश) का राज्यपाल बनाया गया। उन्हें देश की पहली महिला राज्यपाल होने का भी गौरव हासिल है।
सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उतरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, महान स्वाधीनता सेनानी, उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल, ‘भारत कोकिला’ सरोजिनी नायडू को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि! नारी सशक्तिकरण एवं राष्ट्रीय पुनर्निर्माण को समर्पित रहा उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा है।
महान स्वाधीनता सेनानी, उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल, 'भारत कोकिला' सरोजिनी नायडू को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि!
नारी सशक्तिकरण एवं राष्ट्रीय पुनर्निर्माण को समर्पित रहा उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा है। pic.twitter.com/qiGbj3Jzal
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 2, 2024
मध्यप्रदेश के सीएम सीएम डॉ. मोहन यादव ने लिखा कि, पहली महिला राज्यपाल, स्वतंत्रता सेनानी एवं कवयित्री ‘भारत कोकिला’ सरोजिनी नायडू जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। राष्ट्र और जनसेवा के लिए समर्पित आपका जीवन महिला सशक्तिकरण की अद्भुत प्रेरणा है। आपने अपने संकल्पों को सिद्ध कर नारी शक्ति के योगदान को रेखांकित किया।
पहली महिला राज्यपाल, स्वतंत्रता सेनानी एवं कवयित्री 'भारत कोकिला’ सरोजिनी नायडू जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
राष्ट्र और जनसेवा के लिए समर्पित आपका जीवन महिला सशक्तिकरण की अद्भुत प्रेरणा है। आपने अपने संकल्पों को सिद्ध कर नारी शक्ति के योगदान को रेखांकित… pic.twitter.com/YEzKF0Ok19
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 2, 2024
छतीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने लिखा कि, स्वतंत्रता संग्राम की नायिका, भारत कोकिला स्व. श्रीमती सरोजिनी नायडू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
स्वतंत्रता संग्राम की नायिका, भारत कोकिला स्व. श्रीमती सरोजिनी नायडू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। pic.twitter.com/ZfSA2MlMSA
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 2, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें