मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्विट्जरलैंड में जनसंख्या को सीमित करने के प्रस्ताव पर आज जनमत संग्रह हो रहा है। इस प्रस्ताव में देश की आबादी एक करोड़ तक सीमित रखने की बात है। यदि यह प्रस्ताव पारित होता है, तो स्विट्जरलैंड जनसंख्या पर रोक लगाने वाला यूरोप का पहला देश बन जाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश की वर्तमान जनसंख्या 90 लाख से अधिक है, जबकि एक दशक पहले यह 80 लाख से कुछ अधिक थी। आबादी का एक चौथाई से अधिक हिस्सा विदेशी मूल के लोगों का है। यह प्रस्ताव देश के सबसे बड़े राजनीतिक समूह स्विस पीपल्स पार्टी ने रखा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



