हर घर तिरंगा अभियान, महान भारत की रचना का एक बार फिर से शुभारंभ करने वाला अभियान है – अमित शाह

0
221

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि मैं देश के युवाओं से कहना चाहता हूँ कि हर घर तिरंगा अभियान आपका अभियान है। यह महान भारत की रचना का एक बार फिर से शुभारंभ करने वाला अभियान है। इस अभियान से जुडकर अपने घर पर तिरंगा फहरायें। हर घर तिरंगा अभियान पूरी दुनिया के लिए एक संदेश है कि भारत का हर नागरिक हमारे संविधान निर्माताओं की कल्पना और अपेक्षाओं के अनुसार भारत की समृद्धि, सुरक्षा और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पिंगली वेंकैया जी ने करोड़ों भारतीयों की आशाओं, उमंगो और उनकी श्रद्धा को तीन रंगों में समाहित कर पूरे भारत को एकता के सूत्र में जोड़ने का काम किया। मैं समग्र कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से पिंगली वेंकैया जी को कोटि-कोटि नमन करता हूँ। तिरंगे की अभिकल्पना करने वाले पिंगली वेंकैया जी ने गाँधी जी और लोकमान्य तिलक के सिद्धांतों पर चलकर बिना किसी स्वार्थ के एक मूक राष्ट्र सेवक की तरह अपना पूरा जीवन राष्ट्रहित को समर्पित किया। उन्होंने कहा है कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद विश्व में तिरंगे का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है। मोदी जी के नेतृत्व में ऐसे भारत की रचना हो रही है जो आत्मनिर्भर हो, जो अपने अतीत पर गौरव करता हो और भविष्य के लिए न केवल आश्वस्त हो बल्कि भविष्य की रूप रेखा देश के युवाओं में स्पष्ट हो।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा है कि आज मैं सभी से अपील करता हूं कि आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिया है इसके अंतर्गत देश का हर व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा फहराए, इससे हर भारतीय को गौरव होगा। ये वही तिरंगा है जिसकी कसम खा कर सीमा पर देश का जवान अपना सर्वस्व बलिदान कर देता है, करोड़ों किसान धूप बारिश ठंड में दुनिया का पेट भरने के लिए पुरुषार्थ करते हैं और यही तिरंगा देशवासियों के दिल में देश का निशान बनकर प्रस्थापित हुआ है।

 

News & Image Source : Twitter (@AmitShah)

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here