हरि शंकर वर्मा ने रेलवे बोर्ड के सदस्य (ऑपरेशंस एवं व्यवसाय विकास) का कार्यभार संभाला

0
75
हरि शंकर वर्मा ने रेलवे बोर्ड के सदस्य (ऑपरेशंस एवं व्यवसाय विकास) का कार्यभार संभाला

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरि शंकर वर्मा, 1987 बैच के आईआरटीएस अधिकारी, ने रेलवे बोर्ड के सदस्य (ऑपरेशंस एवं व्यवसाय विकास) और भारत सरकार के पदेन सचिव का पदभार संभाल लिया है। इस पद को संभालने से पहले वे रेलवे बोर्ड में महानिदेशक (सुरक्षा) के रूप में कार्यरत थे। अपने शानदार करियर के दौरान हरि शंकर वर्मा ने भारतीय रेलवे में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है, जिनमें शामिल हैं : अपर मंडल रेलवे प्रबंधक, मध्य रेलवे, मुंबई; मंडल रेलवे प्रबंधक, सलेम डिविजन, दक्षिण रेलवे; मुख्य यात्री यातायात प्रबंधक, मध्य रेलवे, मुंबई; प्रधान मुख्य ऑपरेशंस मैनेजर, हुबली, दक्षिण-पश्चिम रेलवे और महानिदेशक, भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान, लखनऊ। इन सभी पदों पर रहते हुए श्री वर्मा ने कई रिकॉर्ड/उपलब्धियां हासिल कीं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे के महानिदेशक (सुरक्षा) के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय रेलवे के सुरक्षा रिकॉर्ड को नई ऊंचाइयों पर ले जाया गया। प्रक्रिया सुधार पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही बड़ी दुर्घटनाओं की संख्या में भारी कमी आई है। हरि शंकर वर्मा को दो बार माननीय रेल मंत्री पुरस्कार और महाप्रबंधक स्तर पर कई पुरस्कार मिले हैं। उन्होंने सिंगापुर, मलेशिया और इटली से प्रबंधन का प्रशिक्षण प्राप्त किया है और उन्हें रेलवे यातायात एवं प्रबंधन के विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here