हरियाणा: RTA विभाग का असिस्टेंट सेक्रेटरी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

0
141

CM फ्लाइंग और CID ने मिलकर RTA विभाग के असिस्टेंट सेक्रेटरी को गाड़ियां पास करने की एवज में एजेंट से रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 2 लाख 89 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। मीडिया की माने तो, अधिकारी को शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस के हवाले कर दिया है और यह जांच की जा रही है कि रिश्वत के इस खेल में और कितने लोग शामिल हैं। आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, CM फ्लाइंग व CID की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहतक के RTA कार्यालय में असिस्टेंट सेक्रेटरी जगबीर सिंह व एमवीआई अशोक कुमार मिलकर गाड़ियों को पास करवाने के लिए प्राइवेट व्यक्तियों के माध्यम से रोजाना रिश्वत लेकर पासिंग करते हैं। CM फ्लाइंग के उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री व गुप्तचर विभाग रोहतक की संयुक्त टीम तैयार की गई। डीसी के माध्यम से नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके टीम में शामिल किया। संयुक्त टीम RTA कार्यालय रोहतक पहुंची, जहां एक व्यक्ति ऑफिस के पीछे पार्किंग में खड़ी गाड़ी की ड्राइवर सीट पर बैठा मिला। जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जगबीर सिंह असिस्टेंट सेक्रेटरी RTA कार्यालय बताया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की हाजिरी में गाड़ी की तलाशी लेने पर अगली दोनों सीटों के बीच में बने बॉक्स में एक सफेद पॉलिथीन मिला। जिसे चेक करने पर कैश मिला। 2 बंडल में कुल 2 लाख 89 हजार रुपए थे। असिस्टेंट सेक्रेटरी जगबीर से इस पैसों के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह एमवीआई अशोक कुमार के साथ मिलकर गाड़ियों की पासिंग के लिए प्राइवेट व्यक्तियों के माध्यम से रिश्वत के तौर पर पैसे लेते हैं। टीम ने आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here