हरियाणा: मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में फिर से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अब सूबे में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। इससे लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार कल से प्रदेश के 14 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में बदलाव देखने को मिला। हरियाणा में सबसे ज्यादा रोहतक, हिसार व रेवाड़ी के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पलवल जिले में 1.5 डिग्री हुई। इसके बाद पलवल का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, हिसार, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिले में गर्मी का असर रहेगा। जबकि 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत को ग्रीन जोन में रखा गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: khabarmasala