मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब से आए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संवाद किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा, “आज पंजाब से आए भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट एवं संवाद हुआ। युवा साथियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसेवा के कार्यों को गति देने तथा राष्ट्रहित की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने सहित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “युवा शक्ति का उत्साह और समर्पण संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। मुझे विश्वास है कि हमारे युवा साथी सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



