हरियाणा : सीएम नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मलेशिया के पेनांग के उपमुख्यमंत्री जगदीप सिंह देव ने मुलाकात की

0
83
हरियाणा : सीएम नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मलेशिया के पेनांग के उपमुख्यमंत्री जगदीप सिंह देव ने मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सोमवार को चंडीगढ़ में मलेशिया के पेनांग के उपमुख्यमंत्री जगदीप सिंह देव ने मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ हरियाणा ने बताया कि इस दौरान हरियाणा और पेनांग के बीच निवेश, प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, रोजगार तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि बैठक के दौरान पेनांग के उपमुख्यमंत्री ने अपनी सिख और पंजाबी विरासत का उल्लेख करते हुए इस क्षेत्र के साथ अपने विशेष जुड़ाव को साझा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सैनी को सितंबर में पेनांग में एक प्रमुख ऐतिहासिक गुरुद्वारे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी दिया।

News Source : Social Media

Image Source : X @cmohry

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here