मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में हाई पावर्ड परचेज कमेटी (HPPC) और हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की बैठक हुई। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम नायब सिंह सैनी ने लिखा, “आज HPPC व HPWPC की बैठक में प्रदेश की बिजली व्यवस्था को और मजबूत करने से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बिजली निगमों के लिए 26,161 नए ट्रांसफार्मर्स की खरीद को मंजूरी दी गई है, जिससे बिजली आपूर्ति को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साथ ही, हमारे लाइनमैन और सहायक लाइनमैन साथियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 5,000 से 7,500 की संख्या में टी एंड पी किट की खरीद को भी स्वीकृति दी गई है। हमारी सरकार का हर निर्णय प्रदेश के परिवारजनों की सुविधा और सेवा के लिए समर्पित है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



