मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विभिन्न विभागों की गुड प्रैक्टिसेज को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जेलों में चल रहे कौशल विकास और शिक्षा कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली गई। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने बताया कि प्रदेश की 5 जेलों में आईटीआई के माध्यम से 8 ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें 123 युवाओं ने आईटीआई उत्तीर्ण की है। वहीं 20 जेलों में शॉर्ट टर्म वोकेशनल कोर्सेज के लिए 1,604 युवाओं ने पंजीकरण कराया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि ‘उल्लास’ योजना के तहत 3,321 युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए पंजीकृत किया गया है। IGNOU और NIOS के माध्यम से भी शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि जेल से बाहर निकलने वाला हर व्यक्ति हुनर, शिक्षा और आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा से जुड़े और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत करे।
News Source : Social Media
Image Source : X @cmohry
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



