मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा सेतु’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा ज्योति’ जैसी पहलों के माध्यम से युवाओं, लाभार्थियों एवं समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा। जनभागीदारी के साथ सेवा और राष्ट्रनिर्माण की भावना को आगे बढ़ाते हुए विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ’ के साथ महीने भर चलने वाले कार्यक्रमों का समापन होगा, जिसमें हरियाणा की व्यापक जनभागीदारी विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



