मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ से प्रदेश के 50 लाख 4,873 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 19 जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 1,595 करोड़ रूपए से अधिक की लाभ राशि हस्तांतरित की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि इसके अंतर्गत 15 विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना, दयालु योजना, हर घर-हर गृहिणी योजना तथा किसानों के लिए हरित खाद को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से किया गया यह सीधा हस्तांतरण पारदर्शिता और सुशासन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हर पात्र परिवार तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



