हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जगह-जगह बाढ़ और लैंडस्लाइड हो रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों का काफी नुकसान भी हो रहा है। मीडिया की माने तो, हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और बाढ़ पीडितों से मिलकर उनकी हर संभव मदद का आश्वासन दे रहे हैं। CM सुक्खू आज मंडी जिला की सिराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग उपमंडल पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग उपमंडल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से थुनाग बाजार में हुए नुकसान का जायजा लिया। CM ने इस अवसर पर थुनाग में बाढ़ प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को थुनाग के साथ बहते नाले के तटीयकरण के भी निर्देश दिए ताकि भविष्य में इस तरह की आपदा से बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस परिवार का मकान बाढ़ में बह गया है, उसे सरकार की ओर से सुरक्षित स्थान पर मकान के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



