मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज किशाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना के एमओयू के प्रारूप की समीक्षा के लिए आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएम सुक्खू ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ‘किशाऊ बहुउद्देश्यीय जलविद्युत परियोजना’ के लिए पीएम मोदी की उपस्थिति में साझेदार राज्यों और भारत सरकार के मध्य शीघ्र ही ‘समझौता ज्ञापन’ (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि प्रदेश के लोगों के अधिकारों और हितों की रक्षा सुनिश्चित करते हुए राज्य सरकार इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई बैठक में 422 मेगावाट क्षमता वाली किशाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना के क्रियान्वयन पर सहमति बनी है, जिसके तहत हिमाचल प्रदेश को परियोजना में कोई वित्तीय निवेश किए बिना प्रतिवर्ष लगभग 600 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



