मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज झंडूता विधानसभा क्षेत्र के धराड़सानी में ‘मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि योजना’ का शुभारंभ किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारे मछुआरा भाई-बहन दिन-रात मेहनत कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मछली पालन उनके लिए घर चलाने और अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण साधन है। अनेक बार पूरी मेहनत करने के बावजूद उनकी आमदनी परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं हो पाती। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने आगे कहा कि इस योजना का उद्देश्य इन परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि मुश्किल समय में उन्हें राहत मिले और वह अपने मछली पालन के कार्य को सुचारु रूप से जारी रख सकें।
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



