हिमाचल प्रदेश : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में उद्योग विभाग के तहत खनन विंग के कार्यों की समीक्षा की

0
81
हिमाचल प्रदेश : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में उद्योग विभाग के तहत खनन विंग के कार्यों की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में उद्योग विभाग के तहत खनन विंग के कार्यों की समीक्षा की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान प्रदेश में खनिजों के दोहन से प्राप्त राजस्व में लगभग 70% की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने आगे बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में मुख्य एवं लघु खनिजों से 200 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 340 करोड़ रुपये हो गया है। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि वर्ष 2014 से केंद्र सरकार ने चूना पत्थर की रॉयल्टी की दरों में कोई संशोधन नहीं किया है, जिससे राज्य के राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्रदेश अपना वाजिब हक सुनिश्चित करने के लिए इस मामले को प्रमुखता से उठाएगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि बैठक के दौरान संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्रदेश में खनिजों का दोहन वैज्ञानिक एवं पर्यावरण-अनुकूल तरीके से सुनिश्चित किया जाए। अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here