हिमाचल प्रदेश : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

0
109
हिमाचल प्रदेश : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने बताया कि प्रदेश सरकार गरीब परिवारों को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुलभ कराने के उद्देश्य से नई स्वास्थ्य बीमा नीति लाने जा रही है। इसके तहत लगभग 10 लाख परिवारों को बहुत ही कम प्रीमियम पर 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बनेगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि नई नीति का प्रारूप इस सोच के साथ तैयार किया गया है कि प्रदेश का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण बेहतर चिकित्सा सुविधा से वंचित न रहे। बैठक में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को एम्स, नई दिल्ली के मानकों के अनुरूप सभी चिकित्सा उपकरणों की खरीद सुनिश्चित करने तथा सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के रेडियोलॉजी विभागों को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here