मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ऊर्जा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि अधिकारियों को किन्नौर जिले में सतलुज नदी पर निर्माणाधीन 450 मेगावाट क्षमता वाली शोंगटोंग-कड़छम जलविद्युत परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि इसे मार्च-अप्रैल 2027 तक चालू किया जा सके।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि परियोजना के पावर हाउस का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य अब तक पूरा हो चुका है। यह परियोजना राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और पर्यावरण-अनुकूल विकास को नई गति प्रदान करेगी। परियोजना की प्रमुख विशेषताएं यह है कि इससे अनुमानित वार्षिक बिजली उत्पादन- लगभग 1,579 मिलियन यूनिट होगा। ग्रिड की स्थिरता को मजबूती मिलेगी। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था में प्रतिवर्ष लगभग 900 करोड़ रुपये के योगदान का अनुमान है।
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



