मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में आज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि बैठक में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सीएम सुक्खू ने बताया कि जिला अस्पतालों एवं सरकारी चिकित्सा संस्थानों को मजबूत बनाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, कुल्लू, ऊना, सोलन, धर्मशाला और पालमपुर, जिला अस्पताल किन्नौर तथा डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, नाहन में 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें स्थापित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में अत्याधुनिक थ्री-टेस्ला एमआरआई मशीनें स्थापित कर रहे हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगे बताया कि नैदानिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला अस्पताल नाहन एवं हमीरपुर तथा क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, सोलन और धर्मशाला में डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें स्थापित की जाएंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों में छाती की जांच और टीबी की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करने के लिए 42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी है, जिनमें से 14 मशीनें प्राप्त हो चुकी हैं। सीएम सुक्खू ने चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और तकनीशियनों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि सभी सात सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में आवश्यक पैरामेडिकल स्टाफ शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने बताया कि गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की खरीद प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करनी होगी। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



