मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में विद्यार्थियों और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम सुक्खू आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पात्र विदेशी चिकित्सा महाविद्यालयों से एमबीबीएस कर चुके और कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न अपरिहार्य परिस्थितियों में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से अध्ययन करने वाले स्नातकों को एक वर्ष की इंटर्नशिप की अनुमति प्रदान करने के निर्देश दिए।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “विदेश से चिकित्सा स्नातक करने वाले विद्यार्थियों की इंटर्नशिप अवधि को लेकर अनिश्चितता उत्पन्न हो गई थी, क्योंकि एक ही शैक्षणिक बैच के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग अवधि निर्धारित की गई थी। कुछ विद्यार्थियों को एक वर्ष की इंटर्नशिप करने की अनुमति दी, जबकि समान परिस्थितियों में कोविड-19 के दौरान पढ़ाई करने वाले अन्य छात्रों को दो वर्ष की इंटर्नशिप करने के निर्देश थे। स्वास्थ्य विभाग को आज निर्देश दिए गए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्दी आदेश जारी किए जाएं, ताकि प्रभावित छात्र अविलंब अपनी इंटर्नशिप पूरा कर सकें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



