मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सीएम सैनी ने इस दौरान खेजड़ली महाबलिदान स्मृति शिल्प, माता अमृता देवी सर्कल तथा नर्सिंग विभाग के नवीन भवन का लोकार्पण किया और छात्राओं के लिए आधुनिक गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास किया। ये परियोजनाएँ प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधुनिक आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती प्रदान करेंगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सैनी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में लागू नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप हरियाणा में शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास को निरंतर सशक्त किया जा रहा है। हमारा संकल्प युवाओं को विश्वस्तरीय शिक्षा, आधुनिक संसाधन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर हरियाणा को एक सशक्त नॉलेज इकोनॉमी हब के रूप में स्थापित करना है।
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



