मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग स्थित लाल चौक इलाके में गश्त के दौरान पुलिस बल पर आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया। कोकेरनाग जाने वाली सड़क पर ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी पर एक गाड़ी में सवार होकर आए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद साथी जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत जीएमसी (GMC) अनंतनाग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया और वीरगति को प्राप्त हुए।
आप को बता दे , 35 वर्षीय शहीद हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी बड़गाम के बीरू इलाके के रहने वाले थे। इस कायराना हमले को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस और सेना के अतिरिक्त बलों ने पूरे लाल चौक और आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर दी है। सुरक्षा बलों द्वारा आतंकियों की तलाश के लिए सघन तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) चलाया जा रहा है तथा पूरे इलाके में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है।
Image source: ITGD / Social Media
News Source: ITGD / Social Media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



